Thursday 31 March 2011

विश्व के 180 भ्रष्ट देशों में भारत का नंबर 85वाँ है


विश्व के 180 भ्रष्ट देशों में भारत का नंबर 85वाँ है। प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंध राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने लोकसभा में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ट्रांस्पेरेन्सी इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित भ्रष्ट राष्ट्रों की सूची में भारत को 180 देशों में 85वें स्थान पर रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इसकी जानकारी है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ कतई बर्दाश्त नहीं की, अपनी नीति को कार्यान्वित करने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है और पारदर्शिता तथा जवाबदेही में सुधार करते हुए जीवन के सभी क्षेत्रों से भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए क्रमिक रूप से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार पर काबू पाने और सरकार के कार्यकरण में सुधार लानें की दृष्टि से कई कदम उठाए गए हैं।

चव्हाण ने बताया कि सरकारी संगठन भी ई-शासन नागरिक चार्टर जारी करने तथा प्रक्रियाओं और प्रणालियों के सरलीकरण के माध्यम से अपने कार्यकरण में सुधार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, जिनका उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार करके भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना है।

No comments:

Post a Comment